Hindi News / General News / फोगां के 3, पारेवड़ा का एक व्यक्ति पाॅजिटिव

फोगां के 3, पारेवड़ा का एक व्यक्ति पाॅजिटिव

चुरू जिले का बढ़ता आंकड़ा

सरदारशहर,[दीनदयाल लाटा] 22 जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले के चार अन्य व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं। सभी व्यक्ति पूर्व से ही संस्थागत क्वारंटाइन में हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि आज शुक्रवार की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, सरदारशहर के फोगां गांव के तीन व्यक्ति पाॅजिटिव पाए गए हैं। तीनों ही सिकंदराबाद से लौटे प्रवासी हैं। इसी प्रकार बीदासर के पारेवड़ा गांव का एक व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति महाराष्ट्र से लौटा प्रवासी है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ निवासी दिल्ली पुलिस का एक सिपाही कोविड-19 पाॅजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति दिल्ली पुलिस में कार्यरत है तथा कुछ दिनों पूर्व दिल्ली से अपने ससुराल सिधमुख आया था। पूर्व में दिल्ली पुलिस की ओर से करवाए गए सैंपल की जांच पाजिटिव पाई गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur