Hindi News / General News / खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, रतनगढ़ क्षेत्र में दूध के 4 नमूने लिये

खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, रतनगढ़ क्षेत्र में दूध के 4 नमूने लिये

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

चूरू,जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 14 फरवरी 2022 को रतनगढ़ क्षेत्र में दुध के 4 नमूने लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर 4 नमूने लिये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि रतनगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र लाछड़सर में डेयरी लिए आपूर्ति हो रहे दूध के 4 नमूने लिये। लाछड़सर क्षेत्र में स्थित गौतम डेयरी से दूध का एक नमूना व ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित कर डेयरी में सप्लाई किए जा रहे। दूध सप्लाई करने वाली गाड़ियों के रुकवा कर दूध के 3 नमूने लिये। दूध सप्लाई करने वाले वाहन मालिकों को खाद्य लाइसेंस बनवाने एवं शुद्ध दूध विक्रय करने के लिए पाबंद किया गया। दूध के नमूने प्रयोगशाला जयपुर जांच के लिए भेजा गया है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान डिकॉय आपरेशन भी किए जाएंगे। जांच दल द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे तथा फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur