Hindi News / General News / स्वतंत्राता सैनानी सेडूराम का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

स्वतंत्राता सैनानी सेडूराम का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

104 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

सांसद, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अंतिम यात्रा में हुए शामिल

झुंझुनू, स्वतंत्राता सैनानी सेडूराम कृष्णियां का रविवार को निधन हो गया। वे 104 वर्ष के थे, जो अपने गांव बुड़ाना में रह रहे थे। रविवार को उनके घर के आंगन में सामाजिक रीति रिवाज के बाद गांव के मोक्षधाम में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सांसद नरेन्द्र कुमार, जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, झुंझुनू एसडीएम शैलेश खैरवा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्वाजंलि अर्पित की। स्वतंत्राता सैनानी के सम्मान में पुलिस की टूकड़ी की ओर से गार्ड आॅफ आॅनर देकर हवाई फायर किए गए। जिला प्रशासन की और से परिजनों की उपस्थिति में तिरंगा भेंट किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ो की संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विशिष्ट एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्वतंत्राता सैनानी सेडूराम ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के खूब जुल्म झेले थे। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने पर यूरोपीय देशों की दर्ज भर जेलों में सेडूराम ने तीन साल दो महीने तकअंग्रेजी हुकूमत की यातनाएं सही। जब सेडूराम कृष्णियां जेल में बंद थे तब सुभाषचन्द्र बोस उनसे जेल में मिलने के आए थे। बोस जेल में बंद भारतीय सैनिकों की हौसला अफजाई करते रहते थे। बोस ने आजाद हिंद फौज बनाई थी, जिसमें सेडूराम भी उसमें एक सिपाही थे। स्वतंत्राता सेनानी सेडूराम को स्वतंत्राता आंदोलन में भाग लेने पर तत्कालीन प्रधानमंत्राी इंदिरा गांधी ने ताम्रपत्रा भेजा था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur