Hindi News / General News / खेल किट वितरण 5 सितम्बर को

खेल किट वितरण 5 सितम्बर को

सांसद राहुल कंस्वा के मुख्य आतिथ्य में

चूरू, जिला स्टेडियम, चूरू में 5 सितम्बर, 2020 को सायं 4 बजे 48 साई खिलाडियों को सांसद राहुल कंस्वा के मुख्य आतिथ्य में खेल किट वितरित किये जायेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय खेल प्राधिकरण उप निदेशक रमेश चन्द्र द्वारा की जाएगी। जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण, विस्तार केन्द्र, के हॉकी, हैण्डबॉल एवं टेबल-टेनिस खेलों को 2 अक्टुबर 2020 से खेलो इंडिया में शामिल कर लिया जायेगा। साई टेबल-टेनिस प्रशिक्षक रमेश पूनिया ने बताया कि चूरू के टेबल-टेनिस बालक/ बालिकाओं को 12 खेल किट, गाजुवास हॉकी बालिकाओं को 17 खेल किट, लोहा हैण्डबॉल बालिकाओं को 09 खेल किट एवं सादुलपुर एथलेटिक्स बालक/ बालिकाओं को 10 खेल किट मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किये जायेगे। सभी 48 बालक/ बालिकाएं अपने साथ आधार कार्ड या आई कार्ड साथ में लाएगें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur