Hindi News / General News / गन्दे पानी की डिगी में फंसे गौवंश को निकाला बाहर

गन्दे पानी की डिगी में फंसे गौवंश को निकाला बाहर

वार्ड नम्बर 31 में

सादुलपुर, वार्ड नम्बर 31 में गन्दे पानी की डिगी में फंसे गौवंश को विहिप, बजरंग दल और नगरपालिका के सहयोग से बाहर निकाला गया। शनिवार सुबह 8 बजे सामाजिक कार्यकर्ता मनीष शर्मा ने विहीप प्रखण्ड उपाध्यक्ष भवानीसिंह को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि एक गौवंश डिगी के बीच में फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही विहिप प्रखण्ड उपाध्यक्ष भवानीसिंह ने बजरंग दल जिला सह संयोजक प्रवीण सरदारपुरा को सूचित किया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रवीण सरदारपुरा ने नगरपालिका राजगढ़ के एसआई सुनील चौधरी को उक्त घटना के बारे में अवगत करवाया। चौधरी ने नगरपालिका की जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर व कर्मचारियों को डिगी पर भेजा। नगरपालिका व विहिप-बजरंग दल राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 9 बजे गौ रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान चलाया गया और सुबह 11 बजे गौवंस को सकुशल डिगी से बाहर निकाल लिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur