Hindi News / General News / गांधी केवल भारत ही नहीं, पूरे विश्व के महानायक – रियाजत खान

गांधी केवल भारत ही नहीं, पूरे विश्व के महानायक – रियाजत खान

दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर जिलेभर में हुई प्रभात फेरियां

चूरू, दांडी मार्च की वर्षगांठ पर जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशानुसार जिलेभर में प्रभातफेरियों एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इसी सिलसिले में जिला मुख्यालय पर इंद्रमणि पार्क से कलक्ट्रेट तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के बाद कलक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। सभापति पायल सैनी, आयोजन संयोजक रियाजत खान, सह संयोजक रतन जांगिड़ ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सभापति सैनी ने कहा कि दांडी मार्च का भारतीय स्वाधीनता संग्राम में बड़ा महत्त्व है। इस साधारण से लगने वाले आयोजन से गांधी ने एक असाधारण संदेश दिया था। संयोजक रियाजत खान ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, अपितु पूरे विश्व के महानायक हैं। उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी बात कहने का एक विशिष्ट ढंग दिया है। सह संयोजक रतन जांगिड़ ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्व जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, वास्तव में गांधी के विचार ही दुनिया का सच्चा मार्गदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय, मुबारिक अली, राजकुमार सारस्वत, रामकरण रूयल, हरिप्रसाद शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur