Hindi News / General News / गांधी परिवार ने शहीद दिवस मनाया

गांधी परिवार ने शहीद दिवस मनाया

आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में

सूरजगढ़, आज सोमवार को गांधी कृषि फार्म कुम्हारों का बास सूरजगढ़ में आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में गाँधी परिवार ने शहीद दिवस मनाया। राजस्थान सरकार द्वारा लॉक डाउन और कोराना वायरस के कारण सार्वजनिक स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नहीं किया सका। देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के संघर्ष, बलिदान और योगदान को याद किया। क्रांतिकारी महिला और स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर भी पुष्प अर्पित किये। मात्र उन्नीस वर्ष की आयु में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ने वाले सिंध के भगत सिंह के नाम से विख्यात स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालानी व प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया और स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी की जयंती पर आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को भी याद किया और उनकी तस्वीरों पर भी पुष्प अर्पित किये। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मनजीत सिंह तंवर, धर्मपाल गांधी, राजेंद्र कुमार, चाँदकौर, रवि कुमार, सुनील गांधी, पिंकी, दिनेश, अमित आदि गांधी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur