Hindi News / General News / गैंगरेप के आरापियों के एनकाउंटर पर बजरंग दल ने बांटी मिठाई

गैंगरेप के आरापियों के एनकाउंटर पर बजरंग दल ने बांटी मिठाई

तेलंगाना पुलिस द्वारा

सिंघाना [के के गाँधी ] हैदराबाद मेें डॉ. प्रियंका रेड्डी से दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपियों को तेलंगाना पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने पर बजरंग दल ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। शनिवार को कस्बे के बजरंग दल के शहर अध्यक्ष दीपक नायक, सौरभ बलवदा, नरेन्द्र कुमावत, राहुल नायक, पुनित, गिरधर, अजय नायक, अतुल जांगिड़, नरेश बेनीवाल, विकास सैनी, निखिल कुमार, पंकज कुमार ने थाना परिसर में बुहाना डीएसपी रामप्रताप मीणा व सिंघाना थानाधिकारी प्रमोद कुमार को मिठाई खिलाकर पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा की। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक नायक ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज व देश के माथे पर कलंक होती है। पुलिस ने उचित कार्यवाही की जो देश के लिए गर्व की बात है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur