Hindi News / General News / गणित विज्ञान मॉडल व बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

गणित विज्ञान मॉडल व बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में

दातारामगढ़ (नरेश कुमावत) कस्बे के पलसाना कस्बे के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में आज बुधवार को अखिल भारतीय विद्या भारती समूह द्वारा जिला स्तरीय गणित विज्ञान मॉडल व बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया की बालको द्वारा प्लास्टिक, कांच के निस्तारण, स्मार्ट सिटी व हरित ग्राम आदि के मॉडल तैयार किये। बौद्धिक प्रश्न मंच में तिन बालको का व विज्ञान मॉडल में एक बालक का चयन किया जायेगा। चयनित बच्चे प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सोलह बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर आचार्य मातादीन मिश्रा, विकास लाटा, अशोक कुमार, रामगोपाल चोटिया,रामचन्द्र कुमावत, उम्मेद सिंह, मधु शर्मा उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur