शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि मुझे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग दिया है। यह बहूत ही महत्वपूर्ण विभाग है जिसका मुझे काम सौंपा गया है। वे गुरूवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे गांव के गरीब का बच्चा, किसान वर्ग का बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेगा साथ ही जो अपने बच्चों को प्राईवेट स्कूलों में पढाने में सक्षम नहीं है तो हम सरकारी स्कूलों की शिक्षा को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण करेंगे जिससे गरीब का बच्चा भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके। शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूलों में विस्तार करने का भी प्रयास करेंगे। इसके अलावा पिछली सरकार ने जो भी स्थानान्तरण व पाठ्यसामग्री में बदलाव किए है उनके संबंध मे समीक्षा बैठक करके पुनः सही किए जाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने राजस्थान की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया कि एक अच्छी सरकार बनाने में सहयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जो राजीव गांधी पाठशालाएं बंद कर दी थी व शिक्षा विभाग के अध्यापकों का अलग-अलग जिलों में स्थानान्तरण कर दिया था इस प्रकिया पर भी समीक्षा करके पुनः सुधारा जायेगा। उन्होंने बताया कि सीकर शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ रहा है हम इसे और आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे तथा शिक्षा विभाग में विकास के नये आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विधायकों के सहयोग से व आमजन के सहयोग से एक नये राजस्थान का निर्माण करेंगे। एक ऎसा प्रदेश बनायेंगे जिसमें सभी सुखी रहे, किसान आत्महत्या नहीं करे, शिक्षक व महिला शिक्षक को आंसू नही बहाना पडे़ कि मेरे बच्चें कहां है और में कहां कार्यरत हूं। आमजन के सहयोग से शिक्षा विभाग का जो काम मुझे दिया गया है उसमें विकास के नये आयाम स्थापित करने के प्रयास किये जायेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
Hindi News / General News / गांव के गरीब व किसान वर्ग का बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेगा – डोटासरा
गांव के गरीब व किसान वर्ग का बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेगा – डोटासरा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।