Hindi News / General News / गरबा नाइट में डीजे अकीरा मचाएगी धूम

गरबा नाइट में डीजे अकीरा मचाएगी धूम

13 को प्रधानजी के जाव में होगा आयोजन तैयारियां जोरों पर

सीकर, लियो क्लब सीकर व डिस्ट्रिक्ट द्वारा आगामी 13 अक्टूबर 2019 को एक ऐतिहासिक गरबा नाइट प्रधान जी के जाव में होने जा रहा है| इस वर्ष शहर के लोगों में डांडिया के कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है| उनके इंतजार की घड़ी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है| सीकर में पहली बार गरबा नाइट में बॉलीवुड नाइट वीड सेलिब्रिटी डीजे अकीरा मचाएगी धूम| साथ ही कार्यक्रम की तैयारियां सावित्री सदन में बड़े ही जोर-शोर से चल रही है| प्रशिक्षण शिविर में अब तक 250 महिलाएं बच्चे व कपल पार्टिसिपेंट्स कर रहे हैं| आई.पी.डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल ने बताया डांडिया वर्कशॉप की तैयारी मास्टर प्लानर ऑफ वेडिंग प्रियंका मोनिका शर्मा,कुणाल, दीपा,कमल व उनकी टीम द्वारा करवाई जा रही है|प्रांतीय अध्यक्ष लियो अनीश खान ने बताया कोरियोग्राफर द्वारा रात्रि 8:30 से 9:30 कपल प्रैक्टिस भी करवाई जा रही है|जिसमें 20 से ऊपर कपल पार्टिसिपेंट्स कर रहे हैं| क्लब अध्यक्षा लियो मेघा अग्रवाल व प्रशिक्षण शिविर संयोजक लियो अखिलेश कौशिक ने बताया क्लब एक सामाजिक संस्था है,एवं धनराशि नेक काम लिए इकट्ठी की जा रही है,इसलिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष से मुफ्त पास आदि का वितरण नही होगा,क्लब मेंबर समेत सभी आमजन के लिए 300 रुपये राशि की चैरिटी टिकट्स रखी गई है। साथ ही सभी पार्टिसिपेंट्स के लिए प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार बेस्ट कपल आदि ऑफर परी कलेक्शन,सी.ओ.सी,होटल रॉयल इन द्वारा दिए जाएंगे |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur