Hindi News / General News / मकर संक्रांति पर गौ सवामणी का हुआ आयोजन

मकर संक्रांति पर गौ सवामणी का हुआ आयोजन

ग्राम झाड़ली के श्री कृष्ण गो शाला में

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया ] नजदीकी ग्राम झाड़ली के श्री कृष्ण गो शाला में शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गऊ स्वामणी का आयोजन किया गया। इस दौरान दलिया, गुड, तेल आदि मिलाकर गऊ स्वामणी का आयोजन किया गया इस दौरान गौ शाला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया की इस तरह की गौ स्वामणी से गायों की देखरेख शानदार हो जाती है इस दौरान नैहडो के प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे गायक कलाकार हरिराम यादव जय सिंह पूरा पावटा ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान समाजसेवी श्री कृष्ण गौ शाला के उपाध्यक्ष अमर सिंह गुर्जर, नरपत सिंह झाड़ली, गोकुल यादव, राजपूत समाज के अध्यक्ष झबर सिंह शेखावत, महिपाल सिंह शेखावत,कालू रावत, स्वतंत्र सैन,चोथमल कुमावत, बी एल सैनी,नेकीराम यादव, राजेंद्र सैनी, सुरेश सैनी,मातादीन गलेट, रामेश्वर सुनारिया,बोदूराम यादव, घासी राम गुर्जर,मूला राम बेड़ा, रामेश्वर चोरिया,रामनिवास चोरिया, राजू कमठाणी आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur