Hindi News / General News / गांव खतेहपुरा के ग्रामीणों ने विधायक बृजेंद्र ओला को सौंपा ज्ञापन

गांव खतेहपुरा के ग्रामीणों ने विधायक बृजेंद्र ओला को सौंपा ज्ञापन

ग्राम पंचायत के परिसीमन को लेकर

जिले के खतेहपुरा ग्राम के ग्रामीणों ने आज झुंझुनू विधायक बृजेंद्र ओला को सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गांव खतेहपुरा कुलोद कला ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था जिसको नए परिसीमन में दोरासर ग्राम पंचायत में जोड़ दिया गया है। खतेहपुरा गांव की दूरी कुलोद कला से 1 किलोमीटर है तथा दोरासर ग्राम पंचायत से 7-8 किलोमीटर दूर है जिसके चलते ग्राम वासियों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीण प्रकाश नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हमने झुंझुनू विधायक बृजेंद्र ओला को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें हमने हमारे ग्राम खतेहपुरा को यथावत कुलोद कला ग्राम पंचायत में रखने की मांग की है। विधायक ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही वह इस संदर्भ में जिला कलेक्टर से बातचीत करेंगे। वही सर्किट हाउस में मीडिया को देखकर बृजेन्द्र ओला कुछ असहज नजर आये उन्होंने कहा कि मैं इनके सामने मीडिया की तरफ इशारा करते हुए कुछ नहीं बोलूगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur