Hindi News / General News / जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 19 अक्टूबर को

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 19 अक्टूबर को

जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में

झुंझुनूं, झुंझुनूं जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक का आयोजन 19 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभा भवन में किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने बताया कि बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पालना पर चर्चा के साथ साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित कार्यों, पेयजल से संबंधित कार्यो, विधुत आपूर्ति एवं विधुत संबंधित समस्याओं, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना राजस्थान की वार्षिक कार्य योजना एवं अनुमोदन, महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रगति, पंचायती राज विभाग को हस्तांतरित पांचों विभागों की योजनाओं एवं कार्यों, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों पर चर्चा की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur