Hindi News / General News / घर घर में सजाया लड्डू गोपाल का दरबार

घर घर में सजाया लड्डू गोपाल का दरबार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर

बाकरा गांव में किरण देवी टीबड़ेवाल द्वारा सजाया गया लड्डू गोपाल का दरबार

झुंझुनू , जिले के सभी गांवों कस्बों से कल शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने के समाचार मिल रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही हलचल देखी गई शाम होते होते विभिन्न संस्थाओं एवं मंदिरों में झांकियां सजाई गई तथा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात्रि 12:00 बजे नंद के लाल कन्हैया लाल के जन्मोप्रांत मंदिरों में महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गृहणियों ने अपने घर पर लड्डू गोपाल के दरबार भी सजाएं। इस बार गृहणियो में लड्डू गोपाल का दरबार सजाने के लिए विशेष प्रकार का उत्साह देखा गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur