सिंघाना [हर्ष स्वामी ] बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान को लेकर पूरे भारत में प्रथम स्थान रखने वाले झुंझुनूं जिले में बेटा-बेटी एक समान की परंपरा को कायम रखते हुए सिंघाना उपतहसील के घरडाना खुर्द गांव में बेटी को घोड़ी पर बिठाकर बिंदोरी निकाली गई। जानकारी के अनुसार बिना भाईयो की घरडाना खुर्द की बेटी शारदा देवी जो चंडीगढ़ रहती है। मां का देहांत होने के बाद पिता देवकरण राव अकेले हो गए। तब शारदा ने अपनी छोटी बहन अलका को भाई की तरह अपने पास चंडीगढ़ में रखकर पढ़ाया। शारदा देवी के पति होशियार सिंह ने अपनी साली को बेटी की तरह रखा, उसे इलेक्ट्रॉनिक्स मे बीटेक करवाया और अलका को इतना काबिल बनाया कि जीजा जी के कारोबार में हाथ बटाती है। उसका रिश्ता भी बराबर के बिजनेसमैन घन्डावा के रहने वाले हाल आबाद चंडीगढ़ के रोहिताश कोठारी के लड़के हर्षवर्धन के साथ किया। अब राव परिवार ने अलका की शादी बिना दहेज व बिना आडम्बर के करके एक मिसाल पेश कर रहे है। शुक्रवार को घरडाना खुर्द में लाडो अलका की बनौरी बेटे की तरह घोड़ी पर बैठा कर डीजे के साथ निकालकर झुंझुनू जिले की परंपरा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बढ़ाया है। अलका के जीजा जी होशियार सिंह ने बताया यह रिश्ता जब किया उसी समय कोठारी परिवार ने तय कर लिया था कि शादी बिना दहेज के एक रूपया व नारियल मे शादी होगी तथा आशीर्वाद में भी किसी से कोई शगुन नहीं लिया जाएगा। इस तरह से यह शादी आडंबर व दहेज जैसी रूढ़ीवादी परंपरा को खत्म करने का भी एक संदेश है। बनौरी में अमरचंद राव, हरदयाल राव, भीम सिंह राव, रामनिवास राव, रामस्वरूप राव, सत्यपाल राव, उम्मेद राव, विजय राव सहित परिवार की महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।
Hindi News / General News / घरडाना खुर्द की बेटी अलका की घोड़ी पर बैठा कर निकाली बिंदोरी
घरडाना खुर्द की बेटी अलका की घोड़ी पर बैठा कर निकाली बिंदोरी


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


