Hindi News / General News / घायल अवस्था में मिला विशालकाय अजीबोगरीब पक्षी

घायल अवस्था में मिला विशालकाय अजीबोगरीब पक्षी

रघुनाथपुरा बस स्टैंड के पास

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी] बुधवार को कस्बे के रघुनाथपुरा बस स्टैंड के पास बंद पड़े नोहरे में एक विशालकाय पक्षी घायल अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र ने बताया कि आज बुधवार दोपहर को किसी काम से वह अपने नोहरे में गया हुआ था। नोहरा खोला तो देखा कि एक विशालकाय पक्षी जिसके पंखों से खून निकल रहा था। वह घायल अवस्था में बैठा हुआ था। जिस पर मनफूल, सुनील, मुकेश, जमील को बुलाकर विशालकाय पक्षी को गाड़ी पर वन विभाग के मुख्यालय लेकर गए जहां पर घायल पक्षी का उपचार किया गया। पक्षी के जब पंख फैलाए गए तो लगभग 7 फीट चौड़े थे। बड़े-बड़े पंजे बड़ी चौंच का बाज जैसा नजर आने वाला पक्षी पहले कभी नहीं देखा गया। डॉक्टर के अनुसार यह पक्षी शायद किसी दूसरे देश से लंबा सफर तय करके भटक कर यहां आ गया हो।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur