Hindi News / General News / गुढ़ा गौड़जी में पहली बार दो कोरोना पॉजिटिव

गुढ़ा गौड़जी में पहली बार दो कोरोना पॉजिटिव

दोनों लौटे थे मरकज से

गुढ़ा गौड़जी,[संदीप चौधरी] कस्बे में जामा मस्जिद के पास रहने वाले दो युवक पॉजिटिव मिले हैं। दोनों युवक 10 लोगों के साथ 9 फरवरी को जमात में गाड़ी से गए थे। पहले यह लोग मंडावा और बाद में मंड्रेला और दिल्ली निजामुद्दीन जा कर आए थे। यह सभी 10 लोग उसी गाड़ी से 20 मार्च को गुढ़ा पहुंचे थे। जानकारी में आया है कि दोनों घर पर ही होम आइसोलेट में रहे थे। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर गए जिसके बाद इन दोनों को नवलगढ़ भेजा गया। सीएचसी प्रभारी डॉ मोहनलाल सौकरिया ने बताया कि दोनों युवको के परिवार के 19 लोगों को स्कैनिंग के लिए भेजा गया है। मेडिकल टीम चालक से पूछताछ कर रही है। इन दोनों युवकों के साथ गए चालक व सात अन्य लोगों के भी सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कलेक्टर ने 15 अप्रैल की आधी रात तक कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया है। कोरोना पॉजिटिव के बाद दुकानों को बंद करा दिया गया तथा कस्बे में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur