नेता तो हर कोई बन सकता है लेकिन जन नेता बनना किसी-किसी को ही नसीब होता है। गोवा के मुख्यमंत्री स्व. मनोहर पर्रिकर के जाने से जो क्षति पार्टी व देश को हुई है उसे भरा जाना संभव नहीं है। ये विचार आज मंगलवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने रखे। उन्होंने स्व. पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने उच्च पदों पर रहते हुए भी जिस तरह की सादगी का परिचय दिया वो अपने आप में अनुकरणीय है। वे एक छोटे से प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे लेकिन अपने कृत्तित्व से उनका कद काफी बड़ा हो गया। हमारी ओर से उनको सच्ची श्रद्धांजलि तब ही हम दे पायेंगे जब उनके दिखाये मार्ग पर हम चल सकें। इस दौरान बोलते हुए सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि मुझे स्व. पर्रिकर के साथ संसद में काम करने का अनुभव रहा है। जिस तरह का समर्पण भाव उनमें कार्य के प्रति रहा उसे मैंने महसूस किया है तथा उनसे काफी कुछ सिखने का प्रयास भी किया है। बीमारी की अवस्था में भी अपने कर्तव्य के प्रति उनका रूझान कम नहीं हुआ और अंतिम सांस तक वो गोवा की जनता की सेवा करते रहे। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा को जिला महामंत्री भँवरप्रकाश शर्मा, बलदेवसिंह खण्डेला, सोहन बाड़ोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, बाबूलाल शर्मा, बलवन्तसिंह चिराना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी ने भी संबोधित किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला महामंत्री नन्दकिशोर सैनी ने किया।
Hindi News / General News / गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को दी श्रद्धांजलि
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को दी श्रद्धांजलि


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


