Hindi News / General News / वाहन स्वामियों के लिए खुश खबरी

वाहन स्वामियों के लिए खुश खबरी

जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क करे

झुंझुनू, राज्य सरकार ने वाहन स्वामियों को बड़ा तोहफा देते हुये समस्त प्रकार के वाहनों यथा यात्री वाहन , भार वाहन , निजी कार / दो पहिया वाहन पर 31.12.2021 से पूर्व के बकाया मोटर वाहन कर , विशेष पथ कर तथा सर चार्ज पर देय पेनल्टी / ब्याज पर पूर्ण छूट दी है । साथ ही ई – रवन्ना के आधार पर बनाये गये चालानों पर देय प्रशमन राशि पर भी भारी छूट दी गई है । अतः समस्त वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि राज्य सरकार द्वारा दी गई इस भारी छूट का लाभ उठाये । अधिक जानकारी के लिए जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क करे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur