Hindi News / General News / राज्यपाल कलराज मिश्र ने खाटू दरबार में नवाया शीश

राज्यपाल कलराज मिश्र ने खाटू दरबार में नवाया शीश

शीश के दानी से की देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

सीकर, राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में­ विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार म­ सपरिवार मंदिर के दर्शन किये । राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा श्याम की चौघट पर शीश नवाकर देश-प्रदेश में­ हमेशा खुशहाली रहे, इसके लिए बाबा श्याम से आर्शीवाद मांग कर मंगल कामना की।
राज्यपाल सड़क मार्ग से दोपहर 12.30 बजे खाटूश्यामजी गेस्ट हाउस पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल क¨ श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, प्रतापसिंह चौहान ने श्याम बाबा की प्रतिमा, चांदी का छत्रा भ­ट किया। पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल सीकर स£कट हाउस पहुंचे। अल्प विश्राम के बाद वे सालासर के लिए प्रस्थान कर गए। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी सत्यवती मिश्र, बड़े बेटे राजन मिश्र, बेटी हेमलता द्विवेदी, दामाद पद्मेश भी रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारासिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतन लाल भार्गव, दांतारामगढ़ एसडीएम राजेश मीणा, तहसीलदार विपुल चैधरी, ईओ विशाल यादव, रींगस पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह, खाटूश्यामजी थाना प्रभारी रिया चैधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur