स्व. डॉक्टर राजेश कुमार की छठी पुण्यतिथि पर लुनिया परिवार द्वारा ग्राम हमीरवास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र ओला थे। उन्होंने बताया कि ऐसे समाज हित के कार्य में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं द्वारा बार-बार आयोजित करने चाहिए ताकि रक्त की कमी ना रहे। उन्होंने युवाओं का आभार व्यक्त किया और इस रक्तदान शिविर की सराहना की। इस अवसर पर स्वर्गीय डॉक्टर राजेश की धर्मपत्नी अंजू देवी ने अपने पति को पुष्पांजलि देकर रक्त दाताओं को फल वितरित किए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। युवाओं द्वारा 101 युनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर कामरेड फूलचंद बडवर, सरपंच कुरडाराम, रामकुमार पटवारी, सुरेश लुनिया, आवाम ग्रुप बुडाना अध्यक्ष सीताराम बास बुडाना, पंकज रेपस्वाल, विक्की, बिशनपुरा, मुकेश लुनिया, दिनेश लुनिया, दिनेश तानेनिया, महेश बिजारणिया वार्ड पंच, मोहनलाल रेपस्वाल, रामवीर सहित समस्त लूनिया परिवार व ग्रामवासी मौजूद थे।
Hindi News / General News / ग्राम हमीरवास में रक्तदान शिविर का आयोजन
ग्राम हमीरवास में रक्तदान शिविर का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।