Hindi News / General News / ग्राम पंचायतें गांव के विकास का मॉडल तैयार करेगी

ग्राम पंचायतें गांव के विकास का मॉडल तैयार करेगी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

झुंझुनू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास जाट द्वारा पंचायत समिति बुहाना के अधिकारियों ग्राम विकास अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई। सीईओ ने सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण करने, आगामी पाँच साल तक उनकी सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने, गांवों में किचड़ तथा कचरा निस्तारण की बड़ी परियोजनाओं पर कार्य करने, सार्वजनिक सम्पतियों के रख रखाव, जनता जल योजनाओं के संचालन, नरेगा में अधिकाधिक लोगों को रोजगार देने तथा आवास योजनाओं से आवास विहीन लोगों को घर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। पंचायत समिति के निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी विनोद वर्मा के स्थानांतरण पर अतिरिक्त विकास अधिकारी कृष्ण कुमार चावला को विकास अधिकारी का का कार्यभार ग्रहण भी करवाया। सीईओ ने राज्य सभा सांसद भूपेंद्र यादव द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित खांदवा गांव के विकास की कार्ययोजना पर भी चर्चा की तथा इसकी विकास योजना का प्रशिक्षण दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur