Hindi News / General News / ग्राम सेवक की गुमशुदगी दर्ज

ग्राम सेवक की गुमशुदगी दर्ज

घर पर ही आ रही मोबाइल की लोकेशन

रींगस(अरविन्द कुमार) पुलिस थाने में ढाणी बिजारणिया वाली तन सिमारला जागीर निवासी देवेंद्र पुत्र झाबरमल जाट की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। सहायक उप निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि देवेंद्र पुत्र झाबरमल जाट जो वर्तमान में सिहोड़ी पंचायत में ग्राम सेवक के पद पर कार्यरत हैं जो 27 सितंबर को घर से जिला परिषद में राजकार्य से जाने के लिए निकला था जिसको उसके भाई रामनिवास जाट ने भैरुजी मोड़ पर बस स्टैंड के पास छोड़ कर आया था। जो 3 दिन बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा पुलिस ने उसके मोबाइल के नंबर की लोकेशन निकाली तो लोकेशन उसके घर पर ही आ रही है। ग्रामसेवक देवेंद्र जाट की 8 मार्च को शादी हुई थी इससे 10 दिन पूर्व भी वह अचानक बिना बताए घर से लापता हो गया था। जो 2 दिन बाद पुलिस को हरिद्वार में मिला था। इस संबंध में ग्राम सेवक देवेंद्र जाट के भाई रामनिवास जाट द्वारा पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। परिजनों ने बताया कि व्यक्तिगत परेशानियों से वह बिना बताए घर से निकल गया क्योंकि 23सितंबर को ग्राम सेवक देवेंद्र जाट के भतीजे को एक डायरी में लेटर लिखा हुआ मिला था जिसमें वह पारिवारिक परेशानियों से ग्रस्त होना बताया गया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur