बगड़ रोड़ स्थित लंबे वर्षों से संचालित बीड़ पुलिस चौकी को हाल ही में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार हटाए जाने पर सोमवार को सोती, बुडाना, देसुसर सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि चौकी हटाए जाने पर नजदीकी ग्रामीण इलाकों में भय जैसा माहौल पैदा होने लगा है। बीड़ वन क्षेत्र घना जंगल होने पर यहां अपराधिक घटनाएं घटती रहती हैं। चौकी स्टेंड से ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों का भी ड्यूटी, स्कूल, कॉलेज आदि जगह रोज का आना जाना लगा रहता है। देरी हो जाने पर भी चौकी के नजदीक खड़े होकर अपने आप को एक सुरक्षित दायरे में खड़ा महसूस किया जाता था जो अब असुरक्षित जगह महसूस होगा। ज्ञापन में लिखा कि देर रात तक गांव के लोगों का यहां से निरंतर आना जाना लगा रहता है जिससे चौकी हटाए जाने पर बीड़ वन क्षेत्र में से होकर गुजरना भी भयभीत करने लगा है। आस-पड़ौस में घटने वाली छोटी मोटी घटनाओं पर चौकी से पुलिस कर्मियों की सहायता ली जा सकती थी। साथ ही ज्ञापन में लिखा की इसी मार्ग पर आगे हरियाणा बॉर्डर लगने पर चुनावी समर में दहशत फैलने का भय बना हुआ है। एडवोकेट सुरेश गुर्जर ने बताया कि यदि जल्द ही बीड़ पुलिस चौकी स्थानांतरित नहीं की गई तो फिर मजबूरन धरना प्रदर्शन जैसा कदम उठाया जाएगा। इस पर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने चौकी फिर से शुरु करने का आश्वासन दिया।
Hindi News / General News / ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


