Hindi News / General News / ग्रीन बसावा कार्यक्रम का हुआ आगाज

ग्रीन बसावा कार्यक्रम का हुआ आगाज

ग्रीन बसावा टीम ने

खिरोड़(राकेश स्वामी) निकटवर्ती ग्राम पंचायत बसावा में आज ग्रीन बसावा कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कैलाश यादव महासचिव स्वराज इंडिया राजस्थान के द्वारा किया गया। ग्रीन बसावा कार्यक्रम का आगाज 17 जुलाई को शहीद दशरथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से किया गया। इसी क्रम में ग्रीन बसावा टीम ने आगे बढ़ते हुए आज मुक्तिधाम बसावा में पौधरोपण किया। जिसमें शुभकरण सुण्डा,हरिराम सोगण, निरंजन यादव ,अनिल यादव , मनीष यादव, पिंटू जांगिड़, अभिषेक जांगिड़, मधुसूदन शर्मा, जतिन स्वामी, केशव शर्मा ,नितेश मीणा, जितेंद्र ट्रेलर, मोनू कर्णावत, ताराचंद सैनी शक्ति सिंह आदि युवा साथियों ने अपना-अपना सहयोग दिया। इस टीम ने लगभग बसावा ग्राम में सार्वजनिक जगह पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur