Hindi News / General News / गुढ़ागौड़जी में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गुढ़ागौड़जी में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का जलाया पुतला

उदयपुरवाटी,[कैलाश बबेरवाल] गुढ़ागौड़जी लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आज पूर्वी लद्धाख स्थित गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच संघर्ष में शहीद भारतीय सैनिकों को दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रभारी दिनेश कुमार साँखला ने की व मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रैगर महासभा के जिला सचिव महेन्द्र खन्ना थे। कार्यक्रम में बोलते हुए खन्ना ने कहा कि हमें माननीय प्रधानमंत्री के अनुसार स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ के अभियान की पालना करनी चाहिए। ट्रस्ट के प्रभारी साँखला ने बताया की स्वदेशी अभियान के तहत घर – घर जाकर जागरूक अभियान चलाया जाएगा, नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएगी। जिसके तहत प्रत्येक घरों में जाकर स्वदेशी का महत्व समझाया जाएगा। युवा पीढ़ी को साथ लेकर ट्रस्ट चाईनीज वस्तुओं का बहिष्कार करेगा। कार्यक्रम के पश्चात चीन के बहिष्कार के रूप में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का पुतला जलाया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष हंसराज साँखला स्वदेशी जागरण मंच के सदस्य विनोद रसगनिया, सुनील शर्मा, मोहन, मोहित, जयदीप शेखावत, मनीष शर्मा, तमन, आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur