गुढ़ागौड़जी के सरकारी अस्पताल में कचरा निस्तारण के नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं अस्पतालों से निकलने वाला जो कचरा है उसको वर्गीकृत कर विशेष प्रकार से डिस्ट्रॉय करने के लिए प्रावधान होते हैं जिसके लिए निश्चित स्थान बनाए जाते हैं। लेकिन गुढ़ागौड़जी के सरकारी अस्पताल में उनको निस्तारित करने के लिए स्थान तो बनाए गए हैं लेकिन कचरे के निस्तारण में बहुत ज्यादा लापरवाही बरती जा रही है मजे की बात तो यह है अस्पताल का कचरा जो संक्रमित होता है उसे आवारा पशु खा रहे हैं जो भारी संक्रमण का कारण बन सकता है। अस्पताल की चारदीवारी के अंदर जहां पर कचरा निस्तारण स्थान बनाया गया है वहां तक आवारा पशु खुलेआम घूम रहे हैं और संबंधित कर्मचारी उनकी लगातार अनदेखी देखी कर रहे है जो संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियो घोर लापरवाही है। लेकिन जो अधिकारी हैं जिनको इस पर नियंत्रण करना चाहिए उनकी भी यह एक गहरी संवेदनहिता का भी उदहारण है। एक तरफ स्वच्छ भारत की बात कर रहे हैं ऐसे में हमारे स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था ही बीमार है तो आम जनता से क्या अपेक्षा की जा सकती है।
Hindi News / General News / गुढ़ागौड़जी के सरकारी अस्पताल में लापरवाही का आलम
गुढ़ागौड़जी के सरकारी अस्पताल में लापरवाही का आलम


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


