शनिवार को 10:30 बजे गंगानगर रोड़ मेगा हाईवे पर लोहार बस्ती के पास गुर्जर आंदोलन के समर्थन में सूरजभान गुर्जर एडवोकेट के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। जिसमें गुर्जर, लोहार, रायका जाति के सेंकड़ो पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 5 परसेंट आरक्षण देने का वादा किया था और सरकार बनने के बाद भी इतने दिनों तक वादे पर अमल नहीं करने पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने 20 दिन का अल्टीमेटम दे दिया। परंतु सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। जिसके लिए गुर्जर आरक्षण के समर्थन में आज हाईवे जाम किया गया और चेतावनी दी गई कि शीघ्र अतिशीघ्र गुर्जर, लोहार, रायका, रेबारी के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की जाए अन्यथा आगामी दिनों में पुन: हाईवे जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Hindi News / General News / गुर्जर आंदोलन के समर्थन में किया चक्का जाम
गुर्जर आंदोलन के समर्थन में किया चक्का जाम


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


