मण्डावा [ सूर्यप्रकाश लाहोरा ] विधायक नरेन्द्र कुमार ने कहा है कि सफलता एक खूबसूरत अहसास है । हर कोई जीतना चाहता है लेकिन मेरा मानना है कि हार के पीछे ही जीत का रहस्य छिपा है । वे गुरूवार को नूआं श्यामपुरा में आयोजित कबडडी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे । उन्होने कहा कि खिलाड़ियो को खेल का सही प्लेटफार्म मिलने से खेलो में प्रतिभा निखरकर सामने आती है । खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता होता है। खिलाडी खेलो में भी केरियर बना कर क्षैत्र और अपने देश का नाम रोशन कर सकते है । कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपच प्रतिनिधि हेमराज किलानिया ने की । उप सरपंच मकसुद खान, भाजपा नेता जाकीर झुझुनूवाला, श्याम सिंह कर्णावत, आदि मंचासीन अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए । प्रतियोगिता में कुल 32 टीमो ने हिस्सा लिया । जिसमें मुरादपुरा की टीम विजेता तथा तिहावली की टीम उप विजेता रही ।
Hindi News / General News / हार से निकलता है जीत का रास्ता- नरेन्द्र कुमार
हार से निकलता है जीत का रास्ता- नरेन्द्र कुमार


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


