चूरू जिले में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए ‘ब्लैक स्पॉट’ चिन्हित किए जाएंगे। उसके बाद उन पर संकेतक, स्पीड ब्रेकर बनाने, मोड़ सही करने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। जिला कलक्टर संदेश नायक ने मंगलवार को जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्देश दिए कि पुलिस, परिवहन और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा यह ब्लैक स्पॉट तय किए जाएंगे। बैठक में जिला कलक्टर नायक ने कमिश्नर बीएल सोनी से कहा कि पुलिस व प्रशासन के सहयोग से नगर परिषद जिला मुख्यालय पर प्रमुख सर्किलों तथा ऎसे स्थानों से प्राथमिकता से अतिक्रमण हटाए, जहां इनके कारण यातायात और आवागमन में बाधा पहुंच रही हो। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर लोगों को जागरुक करें और सड़क हादसों में रोकथाम के लिए समुचित कदम उठाएं। जिला पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल ने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला परिवहन अधिकारी अवधेश चौधरी ने जिले में इस संबंध में किए गए विभिन्न कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान एडीएम रामरतन सौंकरिया, एसडीएम श्वेता कोचर, डीवाईएसपी महेंद्र पारीक सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
Hindi News / General News / हादसों की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पॉट पर होगा काम
हादसों की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पॉट पर होगा काम


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


