Hindi News / General News / हजारो की सख्या में कार्यकर्ता जायेगें दिल्ली

हजारो की सख्या में कार्यकर्ता जायेगें दिल्ली

विधायक डॉ राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में

नवलगढ़, कांग्रेस ब्लॉक नवलगढ़ की एक बैठक आज मुकुंदगढ़ में आयोजित की गई जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को राष्ट्रीय नेतृत्व आवाह्न पर भारत बचाओं दिल्ली रैली में नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में लगभग डेढ़ सौ गाड़ीयों में हजारो की सख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जायेगें। जिसके तहत मुकुदगढ़ क्षेत्र के लोगो का नेतृत्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी करेंगे। सुंडा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का मनोबल बढ़ाने के लिए हजारों की सख्या लोग जायगे। उन्होंने कहा कि आज देश की जीडीपी की दर लगातार गिर रही है। रोजगार की स्थिति हो चाहे महगाई की देश की हालत बहुत खराब है। वर्तमान में सत्तारूढ़ दल को सचेत करने के लिए राजस्थान से लगभग दो ढ़ाई लाख लोग दिल्ली जायेगे। इस अवसर पर दिनेश सुंडा, चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, दयाशंकर पोरवाल, राजकुमार चेजारा, जितेन्द्र चौधरी, रामस्वरूप वैध, विनोद सैनी, राजकुमार कटारिया, अशोक सुरोलियां, रमेश छीपा, गिरधारी नायक, रामनिवास जैदिया, प्रहलाद चेजारा, पुरूषोतम शर्मा, मुन्नालाल सैनी, ताराचन्द सैनी, नदीम भाटी, इनायत लोहार, रामस्वरूप बियाला,मुबारिक व्यापारी, सलीम, आनन्द, सजंय जागिड़, मागुसिंह, गौरव पोरवाल, जितेन्द्र, श्रीराम आदि मौजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur