Hindi News / General News / हरियाणा विधायक दीपेंद्र हुड्‌डा पड़िहारा हवाई पट्‌टी पहुंचे

हरियाणा विधायक दीपेंद्र हुड्‌डा पड़िहारा हवाई पट्‌टी पहुंचे

कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत] हरियाणा विधायक दीपेंद्र हुड्‌डा आज शनिवार को दिल्ली से चार्टर प्लेन में पड़िहारा हवाई पट्‌टी पहुंचे। हुड्‌डा के पड़िहारा पहुंचने पर कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद चूरू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उक्त लोग कार से रवाना हो गए, जो पुन: दो बजे हवाई पट्‌टी पर पहुंचे। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सरकार तर्ज पर राजस्थान की गहलोत सरकार अच्छा काम कर रही है तथा किसानों व युवाओं के उत्थान में वे पड़ोसी होने के नाते हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। इसके बाद वे बीकानेर के लिए चार्टर प्लेन से रवाना हो गए। हुड्‌डा के साथ विधायक कृष्णा पूनिया, विधायक मुकेश भाकर व द्रोणाचार्य एवार्डी वीरेंद्र पूनिया प्लेन हुड्‌डा के साथ गए थे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिहाग, कालूराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य राजेश रूलाणिया, महेंद्र गोदारा गन्नी मोहम्मद, चौथूराम किलका, पूर्व सरपंच डूंगरराम खिलेरी, सुगनाराम खिलेरी, रामकरण जाट सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur