Hindi News / General News / हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगो का पर्व

हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगो का पर्व

पलसाना में

पलसाना, [राकेश कुमावत ] कस्बे के होली चौक, गुलाब नगर, रेलवे कॉलोनी सहित अजबपुरा, गोवटी, अलोदा, सुन्दरपुरा गांवो में लोगो द्वारा रंगो का पर्व होली व धुलंडी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कल महिलाओ ने होली के मंगल गीत गाते हुए समूह में होली माता की पूजा की और अपने परिवार के लिए खुशिया एवं किसानो ने खेतो में धन धान्य हेतु पूजा की। बनाई गई होलिका के चारो और गणगौर पूजनेवाली नव विवाहिताओं व लड़कियों ने फेरी लगाई। सरपंच रूपसिंह शेखावत ने होली माता व भक्त प्रहलाद की पूजा करके 7. 15 बजे होलिका दहन संपन्न करवाया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगो ने चंग की थाप पर फ़ाग धमाल के साथ नृत्य किया। वही आज दिन भर गांवो की गलियों में लोगो को फाग खेलते हुए होली की हुड़दंग के साथ चंग की थाप पर नाचते गाते हुए भी देखा गया। लोगो में सुबह से ही बधाईया देने का काफी उत्साह रहा। वही रामचन्द्र कुमावत ने बताया की आज धुलंडी के अवसर पर नवाचार करते हुए युवाओ को इस रंगो के त्यौहार पर यातायात के नियमो के पालन की शपथ भी दिलाई गयी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur