Hindi News / General News / Haryana : हरियाणा के 5 जिलों के दो दर्जन गांव में खुलेंगें आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी, आमजन को मिलेगा लाभ

,

Haryana : हरियाणा के 5 जिलों के दो दर्जन गांव में खुलेंगें आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी, आमजन को मिलेगा लाभ

General News : Haryana : हरियाणा के 5 जिलों के दो दर्जन गांव में खुलेंगें आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी, आमजन को मिलेगा लाभ

Haryana News : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की प्रदेश के 5 जिलों के 26 गांव में नए आयुष औषधालय खुलने जा रहे है, फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 जिलों में 26 आयुष औषधालय और खोलने की स्वीकृति दे दी है, शेष जिलों में भी जल्द मैपिंग करवाकर ये औषधालय खोले जाएंगे।

स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद

 अधिक जानकरी के लिए बता दे की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 जिलों में 26 आयुष औषधालय और खोलने की स्वीकृति दे दी है, शेष जिलों में भी जल्द मैपिंग करवाकर ये औषधालय खोले जाएंगे।Haryana News

रेवाड़ी समेत इन जिलों में खुलेंगें नए सेंटर 

  •  रेवाड़ी जिला के 5 गांवों लिसान, करवारा मानकपुर, रोहड़ाई, जयसिंहपुरा, झाबुवा 
  •  महेंद्रगढ़ के 6 गांवों सुरजनवास, गुढा बुचावास, बावनिया, रामबास, रसूलपुर, 
  • करनाल जिला के 1 गांव फफड़ाना, कुरुक्षेत्र जिला के 4 गांव अजराना कला, कालसा, नलवी, मोहरी 
  • यमुनानगर जिला के 10 गांव महियुद्दीनपुर, रतनगढ़, भांगड़ा, तलकपुर, खुर्दबन, ताजेवाला, हड़ौली, लेडी, कोट बासवा सिंह और गांव डारपुर में राजकीय आयुष औषधालय खोले जाएंगे। 

आरती राव ने कहा कि राज्य में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय स्थापित की जा रही है। सरकार राज्य की जनता की सेहत के सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।Haryana News