Hindi News / General News / हरियाणा का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, खाई में गिरी गाड़ी, 10 जवानों की मौत, कई घायल

,

हरियाणा का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, खाई में गिरी गाड़ी, 10 जवानों की मौत, कई घायल

General News : हरियाणा का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, खाई में गिरी गाड़ी, 10 जवानों की मौत, कई घायल

Jammu Army Truck Accident : देशभर के लिए एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है।  बता दे कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें 10 जवानों की मौत हो गई, जिसके बाद पुरे देश में शोक कि लहर दौड गई। वहीँ इस हादसे में अब तक 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया। शहीद हुए जवानों में हरियाणा के झज्जर जिले का आर्मी जवान मोहित भी शामिल। इसकी सूचना गुरुवार की देर शाम को परिजनों को मिली।

पुरे गांव में छाया मातम 

जैसे ही इस हादसे कि जानकरी मोहित के पैतृक गांव गिजाड़ौध में मातम छा गया। परिवार के मुताबिक, मोहित 5 साल पहले आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। करीब एक साल पहले ही मोहित की शादी हुई थी। उनकी पत्नी ढाई महीने की प्रेग्नेंट हैं। मोहित नवंबर में शादी की सालगिरह मनाने के लिए छुट्‌टी आए थे। जल्द आने का वादा कर ड्यूटी पर लौटे थे। वे तो नहीं आए, उनके शहीद होने की खबर आ गई।

 पार्थिव देह  आज पहुंचेगा गांव 

अधिक जानकारी के लिए  बता दे कि सरपंच नरेश ने बताया कि मोहित की पार्थिव देह आज शुक्रवार को सेना द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव लाई जाएगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से भी देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवान मोहित को अंतिम विदाई दी जाएगी।

400 फीट गहरी खाई में giri कार 

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 को एयर लिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur