जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने जिला पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को जिले विभिन्न अवसरों पर होने वाले दुरुपयोग को रोकने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि आयुध अधिनियम 1959 सपठित आयुध नियम 2016 के प्रावधानों में शस्त्र अनुज्ञापत्र किसी विशिष्ट प्रयोजन अथवा आत्मरक्षा के लिए जारी किए जाते हैं। ऎसे शस्त्रों का विवाह उत्सवों, समारोहों एवं अन्य अवसरों पर प्रदर्शन या दुरुपयोग किया जाना गलत है। इसी प्रकार आयुध अधिनियम 1959 की धारा 24 क व धाा 24 ख में प्रतिबंधित किए गए क्षेत्रों में भी आग्नेयास्त्रों का प्रयोग प्रतिबंधित है। निर्देश में कहा गया है कि इन कृत्यों से प्रावधानों का उल्लंघन होने की स्थिति में अनुज्ञा पत्र निरस्त किए जाने की कार्यवाही करें। किसी विवाह या अन्य अवसर पर प्रावधानों का उल्लंघन होने पर समुचित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। जिला मजिस्ट्रेट ने इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
Hindi News / General News / हथियारों का दुरुपयोग रोकने के निर्देश
हथियारों का दुरुपयोग रोकने के निर्देश


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


