Hindi News / General News / भारत सरकार द्वारा एससी-एसटी अत्याचार निवारण के लिए हेल्पलाइन

भारत सरकार द्वारा एससी-एसटी अत्याचार निवारण के लिए हेल्पलाइन

अधिनियम अन्तर्गत पीड़ितों, आश्रितों को जानकारी, शिकायत निवारण हेतु

चूरू, अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अन्तर्गत पीड़ितों, आश्रितों को जानकारी, शिकायत निवारण हेतु भारत सरकार द्वारा अत्याचार निवारण की राष्ट्रीय हेल्पलाईन नम्बर का शुभारम्भ किया गया है। प्रभारी अधिकारी (विकास) डॉ धीरज सिंह आईएएस ने बताया कि राज्य स्तरीय हेल्पलाईन का टोल फ्री संख्या 1800-202-1989 अथवा शार्ट कोड 14566 है जो निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मुख्यालय राजस्थान जयपुर पर स्थित है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अनुसूचित जाति/जनजाति के सदस्यों के विरूद्ध हो रहे अत्याचारों के निवारण के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाईन के टोल फ्री दूरभाष नंबर को जिले में प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश प्रदान किए हैं ताकि पीड़ित/आश्रितों द्वारा परिवादों के संबंध में सही जानकारी प्राप्त की जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur