Hindi News / General News / हिन्दू एकता रैली 25 दिसंबर को

हिन्दू एकता रैली 25 दिसंबर को

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी ] कस्बे में स्थित बुध ग्रह मंडी प्रांगण के बालाजी मंदिर में कल एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 25 दिसंबर को हाल ही में लागू किए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में रैली निकालने का फैसला लिया गया। रैली गढ़ प्रांगण से दोपहर 2:00 बजे शहर के मुख्य बाजार से होते हुए बावड़ी गेट तक पहुंचेगी। महाराज दिनेश गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं होगा सिर्फ हिंदू एकता मंच रहेगा। जिसके अंदर फतेहपुर आस-पास के गांव और शहरों के अनेकों लोग भाग लेंगे। इस संबंध में 24 दिसंबर को महाराज दिनेश गिरी ने मंडी प्रांगण में एक बैठक भी बुलाई है। इस अवसर पर रामनिवास गढ़वाल, कृष्णकांत सैनी, विकी गढ़वाल, सुरेश सैनी, मनीष रुथला, विनोद गोठवाल, चंद्र प्रकाश सैनी, पिंटू सैनी, अशोक जलालसर, प्रकाश सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur