Hindi News / General News / हिन्दू युवा वाहिनी झुंझुनू जिला मंत्री विकास मेघवाल का किया सम्मान

हिन्दू युवा वाहिनी झुंझुनू जिला मंत्री विकास मेघवाल का किया सम्मान

राजस्थान का विजय उत्सव होली मिलन समारोह आयोजित

झुंझुनू, हिंदू युवा वाहिनी राजस्थान का विजय उत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए हिंदू युवा वाहिनी झुंझुनू जिला मंत्री विकास मेघवाल ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह एक संगठन के सभी लोगों को एकत्रित कर एक दूसरे से मिलन होता है और सामाजिक समरसता बढ़ती है समाज में प्रेम भावना उजागर होती है। कार्यक्रम के सामाजिक न्याय और अधिकारिता, सामान्य प्रशासन,मोटर गैरेज, अल्पसंख्यक मामलों, मुद्रण और स्टेशनरी, संपदा विभाग,राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी संगठन समाज के बीच रहकर सामाजिक कार्य कर रहा है। कई मनमोहक झांकियां एवं भजन संध्या हुई कार्यक्रम के मुख्य अथिति पूर्व राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी व प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव,अरोड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन कांगमल, प्रदेश महामंत्री संजय बोराणा के द्वारा हिन्दू युवा वाहिनी झुंझुनू जिला मंत्री विकास मेघवाल का भगवा दुपटा व ट्रॉफी देकर समान किया गया। इस अवसर पर जयपुर महानगर अध्यक्ष करनी बन्ना, विक्रम सिंह शेखावत व हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश के कार्यकर्ता सहित सहित अन्य पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur