Hindi News / General News / हिंदू युवा वाहिनी की तहसील कार्यकारिणी का गठन

हिंदू युवा वाहिनी की तहसील कार्यकारिणी का गठन

चिडावा में

चिडावा कबीर टीला हनुमान मंदिर में हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वाहिनी के जिला मंत्री विकास मेघवाल ने की। बैठक में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मेघवाल व हिंदुत्व विचारक विवेक शर्मा ने तहसील कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें तहसील संयोजक विकास भगत, अध्यक्ष अजीत नेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यश पाराशर, उपाध्यक्ष आकाश तामड़ायत, संगठन मंत्री अजय नूनिया, मंत्री अभिषेक वर्मा व लीलाधर सिंह, सुरक्षा प्रमुख राजवीर सिंह को मनोनीत किया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों को हिंदुत्व एवं राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित होकर राष्ट्र व हिन्दू धर्म के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur