Hindi News / General News / होम्योपैथी दवा का किया वितरण

होम्योपैथी दवा का किया वितरण

जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में

चूरू, कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे प्रयासों में जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों का भी जिले में समुचित उपयोग किया जा रहा है। आज शुक्रवार को जिला नोडल अधिकारी डॉ नवीन बेनीवाल, रामावतार सैनी ने जिला कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों मेें दवा का वितरण किया। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में होम्योपैथी चिकित्सा विभाग की ओर से होम्योपेथिक दवाई आर्सेनिक एल्ब 30 का वितरण किया जा रहा है। विशेषकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को यह दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उनमें बेहतर इम्यूनिटी सिस्टम विकसित हो तथा कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं हो। जिले में कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में आरबीएसके टीम, सीएचसी, पीएचसी एवं सब सेंटर तक यह दवा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत महत्त्वपूर्ण कारक है। बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति को कोरोना संक्रमण हो भी जाए, तो वह बहुत जल्दी ठीक हो जाता है। होम्योपैथी चिकित्सा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही यह दवा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में अत्यंत कारगर है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur