चूरू, नगर परिषद आयुक्त भंवरलाल सोनी ने नगर परिषद क्षेत्र की समस्त राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्षों, प्रभारियों को पत्र लिखकर नगर परिषद क्षेत्र में लगे होर्डिग्स, पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स एवं झण्डे आदि हटाए जाने के निर्देश दिए है। आयुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विधानसभा आम चुनाव 2018 के कार्यक्रम की घोषणा हो जाने के फलस्वरूप आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है। जिससे नगर परिषद चूरू सीमा क्षेत्र में राजनीतिक पार्टियों के लगे होर्डिग्स, पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स एवं दीवार लेखन आदि हटाए जा रहे है। उन्हाेंने कहा है कि यदि किसी पार्टी के होर्डिग्स, पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स एवं दीवार लेखन है तो वे तत्काल अपने स्तर पर हटवाले तथा नए होर्डिग्स, पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स एवं दीवार लेखन आदि लगाने से पूर्व सक्षम जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी से स्वीकृति प्राप्त करके ही लगावे। यदि किसी राजनीतिक पार्टी के होर्डिग्स, पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स एवं दीवार लेखन आदि यदि नगर परिषद द्वारा हटवाए जाते है तो संबधित राजनीतिक पार्टी से नगर परिषद द्वारा खर्चा वसूला जाएगा। नगर परिषद आयुक्त ने सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा की है।
Hindi News / General News / होर्डिग्स, पोस्टर नहीं हटाए तो लगेगा जुर्माना
होर्डिग्स, पोस्टर नहीं हटाए तो लगेगा जुर्माना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।