Hindi News / General News / होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से

होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से

भाद्रप्रद अमावस्या पर भव्य यज्ञ काआयोजन सम्पन्न

झुंझुनू , आज बुधवार को गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मनोज सैनी के सौजन्य से सेठा वाली ढाणी मे भाद्रप्रद अमावस्या पर यज्ञ का भव्य आयोजन सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के एच आर गुप्ता ने किया। देवपूजन में गोपाल सैनी, ताराचंन्द सैनी, श्याम लाल सैनी, हजारी सैनी एवं मक्खन लाल सैनी सहित काफी दम्पतियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए एच आर गुप्ता ने बताया कि गायत्री जप एवं यज्ञ से ही सारे विश्व का कल्याण संभव है तथा प्राणी मात्र को सुखी, समुन्नत एवं खुशहाल बनाया जा सकता है। विश्व व्यापी महामारियों से बचाने के लिए यज्ञ एक अमोघ उपचार है क्योंकि यज्ञ मे सभी प्रकार के रोगाणु, कीटाणु, वायरस एवं विषाणुओं से बचाने की क्षमता समाहित है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur