Haryana Police constable recruitment: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पीएमटी और पीएसटी की डेट को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का एक नोटिश इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस नोटिस में डेट का उल्लेख किया गया है। वहीँ इंटरनेट पर वायरल होने के बाद से HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस नोटिस को फेक बताया है। उन्होंने इसका खुलासा अपने एक्स हैंडल अकाउंट पर किया है।
HSSC चेयरमैन ने दी ये जानकरी
उन्होंने लिखा है आयोग जल्द ही जारी पीएमटी और पीएसटी की तारीख जारी करेगा। सोशल मीडिया पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पीएमटी और पीएसटी के तिथि को लेकर एक गलत नोटिस प्रसारित की जा रही है। ध्यान दें कि आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से पीएमटी और पीएसटी को लेकर किसी भी तरह की कोई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।Police constable recruitment
जानें फेक नोटिस में क्या लिखा —-
शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी, सूचना) आयोग की ओर से यह सूचित किया जाता है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षा (PMT) दिनांक 28.03.20 (शनिवार) से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2026, श्रेणी 01 के अंतर्गत पुरुष कांस्टेबल (GD) पद के लिए संभावित रूप से आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों का विवरण, पीएमटी की तिथि और समय तथा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी जाती है।Police constable recruitment
