उदयपुरवाटी उपखंड के गुढा गौड़जीजी के निकटवर्ती गांव हुकमपुरा में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 01 फरवरी को होगा । आजाद हिंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बैनर तले होने वाली इस स्पर्धा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह व अध्यक्ष पूर्व प्रधानाध्यापक गुगनराम सोहू होंगे। प्रतियोगिता के संयोजक सरवर अली, नरेंद्र शेखावत व अनिल सोहू ने बताया कि प्रतियोगिता में बीकानेर, सीकर ,जयपुर सहित बीकानेर व जयपुर की सेना की टीमें भी हिस्सा लेंगी। वीरेंद्र सोहू ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21000 रुपये व उपविजेता टीम को 11000 रुपये की इनामी राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक सुमेर सिंह, अकरम खान, कायम सिंह व संजय सिंह ने बताया कि शेखावाटी में यह ऐसी पहली स्पर्धा होगी जिसमें सेना की टीमों के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ियों का जमावड़ा होगा। वीरेंद्र सोहू ने बताया कि बाहर की टीमों के खाने पीने व ठहरने की व्यवस्था आजाद हिंद संगठन व भामाशाह राजेंद्र गावड़िया के द्वारा की जाएगी l उद्घाटन मैच में बामलास सरपंच संजू जाखड़, रामावतार धीवा, रामकरण जाखड़ , जयपाल जाखड़ , मूलचंद खंरिटा आदि विशिष्ट अतिथि होंगे । प्रतियोगिता का समापन 3 फरवरी को होगा।
Hindi News / General News / हुकमपुरा में अंतरराज्यीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता 1 फरवरी से
हुकमपुरा में अंतरराज्यीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता 1 फरवरी से


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


