Hindi News / General News / किसी लावारिस वस्तु की जानकारी हो तो निकटतम थानें या कन्ट्रोल रूम को अविलम्ब सूचित करें

किसी लावारिस वस्तु की जानकारी हो तो निकटतम थानें या कन्ट्रोल रूम को अविलम्ब सूचित करें

गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाला कोई भी व्यक्ति

सीकर, जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि जिला मुख्यालय सीकर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2022 को समारोह पूर्वक मनाया जावेगा। मुख्य समारोह प्रातः9 बजे जिला स्टेडियम सांवली रोड़ सीकर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में भाग लेने वाला कोई भी व्यक्ति किसी लावारिस वस्तु, ब्रीफकेस आदि को न छूए। यदि ऎसी वस्तु या किसी संदिग्ध कारणों की जानकारी हो तो निकटतम थाने या कन्ट्रोल रूम को अविलम्ब सूचित करें एवं अपने साथ बैग, थेला, अटैची, माचिस व ज्वलनशील पदार्थ, हथियार व आपत्तिजनक वस्तु साथ लेकर नहीं आवे। प्रत्येक व्यक्ति की प्रवेश गेट पर डीएफएमडी, एचएचएमडी द्वारा चैकिंग की जावेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur