Hindi News / General News / मण्डावा में भाजपाईयों ने बांटे जरूरतमन्दों को चश्में

मण्डावा में भाजपाईयों ने बांटे जरूरतमन्दों को चश्में

पीएम नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत

मण्डावा, पीएम नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को फतेहपुर रोङ स्थित श्री गणेश मन्दिर प्रांगण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इजी0 प्यारेलाल ढूकिया, प्रधान सुशीला सीगडा व जिला महामंत्री एडवोकेट सरजीत चौधरी के आतिथ्य में 71 जरूरतमंद लोगों को चश्मे वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि इस मौके पर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत गणेश कॉलोनी में आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक काम नहीं लेने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, संघनिष्ठ सज्जनलाल शर्मा, गोविन्दराम जोशी, सीताराम सैनी, मो0 इब्राहिम रंगरेज, कार्यक्रम प्रभारी रणवीर मील, सुनील सैनी, भामाशाह गोपाल केडिया, वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप चौपदार, अनवर नयारिया, राघेश्याम सैनी, सांसद प्रवक्ता संजय मील, सीताराम चुनवाल ,नबाव खत्री, संजय कुमार, सुरेन्द्र इन्दोरिया, सलामुदिदन रंगरेज, पूर्व जिला मंत्री संदीप शर्मा व धन्नाराम रैगर, हनिफ महणसरिया, एआर मौम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur