Hindi News / General News / ब्राह्मण समाज ने किया पुर्व वरिष्ठ लेखाधिकारी शर्मा का सम्मान

ब्राह्मण समाज ने किया पुर्व वरिष्ठ लेखाधिकारी शर्मा का सम्मान

संतों के सानिध्य में

झुंझुनूं, ब्राह्मण समाज ने संतों के सानिध्य में पुर्व वरिष्ठ लेखाधिकारी बाबूलाल शर्मा का उनके निवास पर जाकर उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान किया। उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ गौ माता का चित्र भेंट किया। समाज के प्रदेश मंत्री उमा शंकर महमिया ने बताया कि जिले में राजकीय तीन दशक से ज्यादा सेवाएं देने वाले शर्मा का समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शीतल दास महाराज, गणेशानंद महाराज, ओम नाथ महाराज, मोहन नाथ महाराज के सानिध्य में श्रीफल भेंट कर, साफा पहना कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का विधिवत निमंत्रण भी दिया इस अवसर खंडेलवाल समाज के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा लोटिया, दाधीच समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी, गौड़ समाज के जिलाध्यक्ष सीता राम शर्मा, समाज के कांति प्रसाद ढंड, शिक्षाविद विकास शर्मा, कमल कांत शर्मा, महेश बसावतिया, शिव चरण पुरोहित, रामगोपाल महमिया, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा अलसीसर, पूर्व पार्षद राकेश सहल, आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur