Hindi News / General News / “गणतंत्र दिवस की गूँज” कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माताओं के सम्मान में गूंजे देशभक्ति के तराने

“गणतंत्र दिवस की गूँज” कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माताओं के सम्मान में गूंजे देशभक्ति के तराने

कार्यक्रम के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी रहे

सूरजगढ़, राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा आयोजित “गणतंत्र दिवस की गूँज” कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व राष्ट्र निर्माताओं और संविधान निर्माताओं के सम्मान में साहित्यकार व कवयित्रियों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश से प्रयागराज की कवयित्री रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनील गांधी व विशिष्ट अतिथि लखनऊ से कंट्री ऑफ इंडिया न्यूज़ पेपर के प्रधान संपादक अज़ीज़ सिद्दीकी और कार्यक्रम के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी रहे। ऑनलाइन कार्यक्रम में लखनऊ से कवयित्री अनुजा मिश्रा, फरीदाबाद से कवयित्री कमल धमीजा, हसनपुर अमरोहा से सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट मुजाहिद चौधरी, प्रख्यात कवयित्री महादेवी वर्मा की शिष्या कविता उपाध्याय, दिल्ली से कवयित्री स्नेहा उपाध्याय व भावना भारद्वाज, रायबरेली से पुष्पलता लक्ष्मी, प्रयागराज से डॉ. उपासना पाण्डेय, कवयित्री रचना सक्सेना, सुमन दुग्गल, कवयित्री ऋतंभरा मिश्रा, पल्लव पुस्तक की लेखिका साहित्यकार रेनू मिश्रा, डॉ. शशि जायसवाल आदि अन्य साहित्यकारों ने शानदार देश भक्ति कविता और तराने पेश कर राष्ट्र निर्माताओं के सम्मान में कसीदे पढ़े। भागमती कांटीवाल ने राजस्थानी स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयागराज से दिनेश मिश्रा का सहयोग रहा। कटक ओडिशा से संघमित्रा राएगुरू, गोवा से विकास कुमार आदि अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार सोनू कुमारी, रवि कुमार, चाँदकौर, पिंकी कुमारी, दिनेश कुमार, अंजू गांधी, अमित कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur